67 साल के ऋषि कपूर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है। वह  67 वर्ष के थे। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है। ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उन्हें एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। बॉलीवुड के लिए लगातार दो दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं है, एक दिन पहले ही इरफान का निधन हुआ और आज ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा- वो गया, ऋषि कपूर गए, अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023