Narayanpur | पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान हुआ शहीद, मौके से बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री की जब्त

नारायणपुर: अबूझमाड़ के कदेर जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर आई है। वह जवान डीआरजी मंे पदस्थ था। बताया जा रहा है कि पुलिस को माओवादियों के जंगल में स्थाई कैंप लगाने की सूचना मिली थी। वे कोई बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गयी। जब डीआरजी के जवान वहां पहुंचे तो उनकी भनक से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में डीआरजी जवान शहीद हो गया। जवानों ने तबातोड़ फायरिंग करते हुए नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। पुलिस को मौके से कई नक्सली उपयोग की सामग्री मिली है। जवानों ने अपना सर्चिंग अभियान जारी रखा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023