हैवानियत की सारी हदें पार | पत्नी को तीन तक बंधक बनाकर रखा भूखा-प्यासा, डंडे और पाइप से की पिटाई, फिर दे दिया तलाक

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने बच्चा न होने और पत्नी के चरित्र पर शक करने की वजह से उसे तीन दिनों तक भूखे-प्यासे बंधक बनाकर प्लास्टिक के पाइप व डंडे से बुरी तरह पीटा।

आरोपी ने महिला को तीन तलाक भी दे दिया। महिला को जब छत से फेंकने का प्रयास किया गया तो वह किसी तरह भागकर मायके आ गई। बेटी का हाल देखकर मायके वालों के होश उड़ गए। फौरन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को खबर दी गई। 

गोकुलपुरी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति सलमान (28) को गिरफ्तार कर लिया हे। परिजनों ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के आरोपों को नकार दिया है।

पीड़िता की बहन तबस्सुम ने बताया कि उनकी बहन गुलनाज (27) की शादी 27 मई 2016 में सी-ब्लॉक, गोकुलपुरी निवासी सलमान से हुई थी। सलमान मोटर मैकेनिक है। गुलनाज का मायका कबीर नगर का है।

शादी के कई साल तक तबस्सुम जब मां नहीं बनी तो सलमान सारा दोष उस पर ही डालकर उसे पीटने लगा। परिवार बचाने के लिए वह चुप रही। यहां तक सलमान उस पर शक भी करता था। झगड़ा करने के बाद अचानक 11 दिसंबर को आरोपी सलमान ने गुलनाज को कमरे में बंद कर दिया। 

उसे खाने-पीने को कुछ नहीं दिया और पाइप व डंडे से बुरी तरह पीटा। इसी दौरान आरोपी ने उसे तलाक भी दे दिया। जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर उसके पति सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास करेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023