BOLLYWOOD | अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राम तेरी गंगा से मिली थी पहचान

मुंबई: राम तेरी गंगा मैली फेम राजीव कपूर का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव को चेम्बूर के पास स्थित इंकलास हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर ने कई बड़ी फिल्मांे में काम किया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट से राजीव कपूर के देहांत की खबर की पुष्टि कर दी है।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट मंे राजीव कपूर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- रेस्ट इन पीस। हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर अपनी नीतू ने अपनी भावनाएं व्यक्त की है। आपको बता दें कि राजीव कपूर अभिनेता के साथ-साथ बतौर प्रोड्यूसर और निर्देशक भी काम किया था।

राज कपूर के बेटे और शम्मी कपूर और शशि कपूर के भतीजे राजीव ने 1983 में आई फिल्म एक जान हैं हम से से डेब्यू किया था। 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में राजीव से उन्हंे शोहरत मिली थी। उसके बाद आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023