CRIME | एक्ट्रेस ईशा आलिया की हत्या पति ने की थी, पॉइंट जीरो रेंज से मारी गोली, पुलिस को लूटपाट की कहानी बताई

रांची: झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की बुधवार को पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि ईशा को पति ने ही गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस को लूटपाट की कहानी बताई।

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। ईशा आलिया के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डायरेक्टर प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया है। वो बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।

पॉइंट जीरो रेंज से मारी गई गोली

हावड़ा के उलुबेरिया में ईशा आलिया को पॉइंट जीरो रेंज से गोली मारी गई है। वारदात में पति ही आरोपी है। हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया रिया कुमारी के परिवार वालों ने प्रकाश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

इनके खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप हैं। परिजनों का कहना है कि वह पहले भी रिया की पिटाई करता था। उसे टॉर्चर करता था।

दोनों की हुई थी लव मैरिज

दोनों ने प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि शुरुआत में प्रकाश ने रिया ऊर्फ ईशा को अपनाने से इनकार कर दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों रांची में फ्लैट लेकर रहते थे

शव का हुआ पोस्टमार्टम
ईशा आलिया की दो साल की छोटी बच्ची है जिसे अब भी पुलिस थाने में रखा गया है। कल देर रात तक उनके परिजन बच्ची को थाने से बाहर लाने के लिए परेशान रहे, लेकिन पुलिस ने बगैर किसी आधिकारिक जानकारी के बच्ची को किसी के साथ भेजने से इनकार कर दिया।

ईशा आलिया के रिश्तेदार कोलकाता में रहते हैं जो देर रात थाने पहुंचे। बच्ची के लिए दूध और दूसरी चीजें ले गए।

पति से भी अब तक जारी है पूछताछ

इस मामले में पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। घटना कैसे हुई इसकी पूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है। घटना बुधवार सुबह हावड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर घटी। कोलकाता पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023