Dhamtari | ससुराल जाते वक्त दर्दनाक सड़क हादसे में एडीओ की मौत, घंटों तड़पते सड़क पर पड़ा रहा, डाॅक्टरों ने कहा…

धमतरी: कृषि विस्तार अधिकारी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपनी ससुुराल जाने के लिए निकला था और यह हादसा हो गया। अधिकारी का नाम नरेश मरकाम बताया जा रहा है। वह गरियाबंद के देवभोग में पदस्था था।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर दो बजे नरेश अपने ससुराल देवभोग से धमतरी के कुकरेल जाने के लिए दोपहर दो बजे निकला था। थाना दुगली के पास स्थित माॅडल स्कूल के पास उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसके सर और पैर पर ज्यादा चोटें आयी। बताया जा रहा है कि वह घटनास्थल पर घंटांे पड़ा रहा, जिसमें उसका काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गयी।

ऐसा कहा जा रहा है कि सही समय पर उसे यदि हाॅस्पिटल पहुंचा दिया जाता तो वह बच सकता था। इस मामले में दुगली पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंच गए थे लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह स्वयं सड़क पर गिरा या फिर किसी वाहन से उसे ठोकर मारी है। जांच जारी है, इसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023