अपनी ही मौसी को भगाकर युवक ने कर ली शादी, अब बेटा बन गया अपने ही पिता का साढू

चतरा: एक युवक अपने ही चचेरी मौसी से प्रेम करने लगा था। लगभग एक साल तक दोनों का प्रेम संबंध चला और उन्होंने 2 अप्रैल को अपनी मौसी लगने वाली प्रेमिका को भगाकर मंदिर में शादी कर ली। अब इस नए रिश्ते के अनुसार बेटा अपने ही पिता का साढू भाई हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला रक्सी गांव गा है। यहां रहने वाले लक्ष्मण राणा का बेटा लक्ष्मण अपने ही चचेरी मौसी सोनी कुमारी के साथ एक साल से प्रेम कर रहा था। दोनों ने हीरू नदी के शिव मंदिर मंे गुपचुप शादी रचा ली। जैसे ही इस शादी की जानकारी गांववालों को हुई, उन्होंने इसका जमकर विरोध किया।

इस बात की भनक जैसे ही नवविवाहित जोड़े को हुई, वे सदन थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। चूंकि दोनों बालिग थे इसलिए दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया और पीआर बांड पर छोड़ दिया। परिजनों ने शादी को मानने से इंकार कर दिया। दोनों प्रेमी युगल साथ रहने पर अड़े रहे।

पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने उनकी दुबारा शादी करा दी। जब दोनों दूल्हा दुल्हन घर पहुंचे, तो गांव में हड़कंप मच गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023