RAIPUR | विधायकों के बाद अब निगम-मंडल के अध्यक्ष भी दिल्ली हो रहे रवाना, हाईकमान पर बन रहा प्रेशर, विस उपाध्यक्ष भी शाम को जाएंगे दिल्ली

रायपुर: आज सत्ताधारी दल के कई विधायक दिल्ली फिर रवाना हो रहे हैं। आज सुबह 4 विधायक दिल्ली चले गए हैं। हाई कमान पर दबाव डालने के लिए निगम-मंडल के अध्यक्ष भी दिल्ली जा रहे हैं। विधायक कुंवर निषाद, विनय भगत, ममता चंद्रकार और लक्ष्मी धु्रव सुबह दिल्ली चले गए हैं। चिंतामणि महाराज को को भी आज दिल्ली जाना था। लेकिन, उनका प्रोग्राम बदल गय है।

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक आज दिल्ली रवाना हो गई। वहीं, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार शाम को जाएंगे दिल्ली। पता चला है, विधायक रेखचंद जैन, चक्रधर सिदार और अनूप नाग शाम 4ः30 बजे जाएंगे दिल्ली रवाना होंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी शाम 7ः30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली निकलेंगे।

विधायकों की एक बार फिर से दिल्ली दौड़ से सूबे की सियासत गर्म हो गई है। पिछले चार दिनों में करीब 30 कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली पहुंचकर डेरा डाल दिया। कांग्रेस के ये विधायक दिल्ली क्यों जा रहे हैं, सबके बयान अलग-अलग हैं। कोई कहता है कि आलाकमान से मिलने जा रहे हैं, तो कोई कहता है निजी काम से आए हैं और कोई दिल्ली घूमने पहुंचा है।

लेकिन एक साथ थोक में कांग्रेस के विधायकों का दिल्ली जाना सामान्य नहीं है, ये सबको पता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कह चुके हैं कि विधायकों का अपने हाईकमान से मिलना गलत नहीं है और आज पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी इस पर उठ रहे सवालों को ये कहकर खत्म किया कि विधायकों का आलाकमान से मिलना कोई गुनाह नहीं है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023