Raigarh | पत्नी से हुए झगड़े के बाद युवक ने तीन बच्चों को नदी में फेंका, आत्महत्या करने खुद भी कूदा, कई घंटों से पुलिस की तलाश जारी

रायगढ: पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने अपने तीन बच्चों को नदी में फेंक दिया और आत्महत्या करने की नियत से खुद भी नदी में कूद गया। घटना धरमजयगढ़ की है, जहां पुलिस गोताखोरों की मदद से सभी का पता लगाने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जोबी निवासी कार्तिकेश्वर राठिया एसईसीएल खदान में काम करता था। वह किसी कार्यक्रम मंे शामिल होने अपने पूरे परिवार के साथ मदनपुर के एडू गांव आया हुआ था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ और वह गुस्से मंे अपने तीन बच्चांे खीर सागर (5), नर्मदा (3) और तेज प्रकाश (7) को लेकर बाइक से बाहर निकल गया। पत्नी भी उसके पीछे दौड़ी लेकिन तब तक वह जा चुका था। मांड नदी में उसने अपने तीनों बच्चों को फेंक दिया और खुद भी नदी में कूद गया।

बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी था। उसकी पहली पत्नी से भी उसका विवाद होता रहता था। जिसके बाद पहली पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसने अपनी एक रिश्तेदार से दूसरी शादी की थी। वह भी युवक के नशे की आदत से परेशान रहती थी और इस बात को लेकर दोनांे में आए दिन झगड़ा होता रहता था। झगड़े के बाद उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस अभी इस मामले में पूरी जानकारी नहीं दे पा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023