AMBIKAPUR | लेडी डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : लेडी डॉक्टर की घर में मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गयी। प्रथम दृष्टिया मामला खुदकुशी बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला डॉक्टर का नाम डॉ खुशबू सिंह है, जो शहर के नमनाकला इलाके में रहती थी। संदेह जताया जा रहा है कि डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की बतायी जा रही है।

डॉक्टर खुशबू बलरामपुर के बरियो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी और अपने 5 साल के बेटे को लेकर नमनाकला स्थित मायके में रह रही थी। 8 अगस्त की रात खुशबू सिंह खाना खाने के बाद अपने बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई थी। रात करीब 2 बजे जब बेटे की नींद खुली तो उसने मां को फांसी के फंदे में लटकते हुए पाया।

मां को इस हालत में देख बच्चा अपनी नानी को जगाने पहुंचा और पूरी घटना बतायी। परिजनों ने जब डॉक्टर खुशबू के बेडरूम में झांका तो वो अपने दुपट्टे से झूलती हुई मिली। परिजन तत्काल खुशबू को फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों किया इसका कारण अज्ञात हैं। साथ ही पुलिस को डॉक्टर के कमरे से सुसाइड नॉट जैसा कुछ बरामद नही हुआ हैं। वही पुलिस मामले की विवेचना कर जांच में जुट गई हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023