RAIPUR | आर पी मंडल की जगह अमिताभ जैन लेंगे मुख्य सचिव का पदभार, छत्तीसगढ़ मूल के 4 आईएएस जिन्हें यह जिम्मेदारी मिलेगी

रायपुर: नवंबर में रियाटर हो रहे मुख्य सचिव आर पी मंडल की जगह वह छत्तीसगढ़ मूल के वरिष्ठ आईएएस अमिताभ जैन लेंगे। वे छत्तीसगढ़ मूल के चैथे आईएएस हैं जो मुख्य सचिव बनेंगे, वे फिलहाल अपर मुख्य सचिव वित्त और जल संसाधन के पद पर कार्य कर रहे हैं। जैन का मुख्य सचिव का कार्यकाल पांच साल का हो सकता है और वे 2025 में रिटायर होंगे।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने आर पी मंडल की सेवावृद्धि 6 माह बढ़ाने के लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजा है। जिस पर केन्द्र ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। सरकार यही समझ रही है कि अब उनकी सेवावृद्धि को नहीं बढाया जाएगा इसलिए वह आर पी मंडल के बाद विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो अमिताभ जैन को अभी से महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल किया जा रहा है।

अमिताभ जैन के नाम पर इसलिए भी मुहर लग सकती है कि क्योंकि उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ तालमेल अच्छा है। जैन की नियुक्ति के साथ ही वरिष्ठ आईएएस सीके खेतान के राजस्व मंडल से मंत्रालय लौटने की भी संभावना कम हो जाएगी। आपको बता दें कि अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से स्कूली शिक्षा पूरी की है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले जैन एमटेक हैं। जैन 11वीं बोर्ड में अविभाजित मध्यप्रदेश के टॉपर थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023