IPL 2022 | 9 टीमों के कप्तान का ऐलान, इस टीम को करनी है घोषणा, रेस में ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस शामिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और आईपीएल 2022 में 10 टीमें नजर आने वाली हैं। इन्हीं में से 9 टीमों के कप्तान का ऐलान हो चुका है। अब सिर्फ एक फ्रेंचाइजी को अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी है। सोमवार 28 फरवरी को पंजाब किंग्स ने भी अपनी टीम के कप्तान की घोषणा कर दी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी है। 

आईपीएल के इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक ही विदेशी कप्तान देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने टीम के कप्तान के रूप में केन विलियमसन को रिटेन किया था। इनके अलावा कोई भी विदेशी कप्तानी आईपीएल की फ्रेंचाइजी का नहीं है। इतना ही नहीं, ज्यादातर फ्रेंचाइजियों के कप्तान भारतीय टीम के शीर्ष खिलाड़ी हैं, जो लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भारतीय टीम के लिए खेलते चले आ रहे हैं। 

आपको बता दें, आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में है। दिल्ली कैपिटल्स की कमान फिर से रिषभ पंत को सौंपी गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने फिर से संजू सैमसन पर भरोसा जताया है। एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन होंगे। इसका फैसला रिटेंशन के दौरान ही हो चुका था। 

वहीं, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी, जबकि गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी पद की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था और उन्हें हाल ही में टीम का कप्तान नियुक्त किया था। वहीं, अब पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाया है। अब सिर्फ आरसीबी को अपने कप्तानी की घोषणा करनी है, जिसकी रेस में ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस हैं। 

IPL 2022 के कप्तानों के नाम 

चेन्नई सुपर किंग्स – एमएस धोनी 
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स – रिषभ पंत
कोलकाता नाइट राइडर्स – श्रेयस अय्यर
राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन
सनराइजर्स हैदराबाद – केन विलियमसन
लखनऊ सुपर जाएंट्स – केएल राहुल
गुजरात टाइटन्स – हार्दिक पांड्या
पंजाब किंग्स – मयंक अग्रवाल 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – ऐलान होना बाकी

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023