DHAMTARI | कोरोना से एक और बीजेपी नेत्री की मौत, कुछ ही दिनों पहले अस्पताल में कराया गया था भर्ती

धमतरी: कोरोना से एक और भाजपा नेत्री की मौत हो गयी है। मगरलोड की पूर्व सभापति और भाजपा जिला कार्यकारिणी की सदस्य संतोषी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस महिला नेत्री की मौत से जिले में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय संतोषी साहू की कुछ दिनों पहले ही तबीयत खराब हुई थी। जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पाॅजीटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर के बाद भाजपा महिला मंडल धमतरी में मातम पसरा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें अपने श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही मगरलोड जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निरूपा दाउ की भी कोरोना के चलते मौत हो गयी थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023