Negligence | सरकारी अस्पताल में एक और लापरवाही, बेहोशी की हालत में पड़ी है महिलाएं, वजह जानकर आप ही हो जाएंगे हैरान

सतना: रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के सिविल अस्पताल में अजीब स्थिति देखने को मिली। करीब 11 महिलाएं बेहोशी की हालत में काॅरीडोर में पड़ी हुई मिली। जानकारी लेने पर पता चला कि सरकारी अस्पताल में 21 महिलाओं का ऑपरेशन होना था, सभी महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। 10 महिलाओं का ऑपरेशन हुआ पर बाकी 11 महिलाओं को बेड न मिलने पर काॅरीडोर मेंही छोड़ दिया गया। उन्हें बेड भी उपलब्ध नहीं कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नर्स ने सभी महिलाओं को यह कहकर इंजेक्शन लगाया था कि सभी का ऑपरेशन होगा। पर डाॅक्टर साहब 10 महिलाओं का ऑपरेशन कर भाग गए। जिसके कारण बाकी महिलाएं यहां-वहां बेसुध होकर पड़ी रहीं। इस पूरे मामले में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पर सोशल मीडिया में इन तस्वीरों को खूब वायरल किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था की घोर लापरवाही नजर आ रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में सरकारी पक्ष सामने नहीं आया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023