BIRTHDAY SPL | इस स्टार के लिए अपनी शादी तोड़ चुकी हैं अनुष्का शेट्टी, प्यार नहीं ये थी वजह

नई दिल्लीः साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का नाम लेते ही एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में की गई उनकी दमदार एक्टिंग दिमाग में घूमती है। फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए देवसेना के किरदार को देख सभी के मुंह से सिर्फ एक ही चीज निकली थी कि इस रोल को अनुष्का से बेहतर कोई नहीं निभा सकता।

‘बाहुबली’ की वही ‘देवसेना’ आज यानी 7 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में जन्मीं अनुष्का शेट्टी ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। वह तमिल और तेलुगू फिल्मों की क्वीन कही जाती हैं। करियर के साथ-साथ अनुष्का की लव लाइफ भी उनती ही सुर्खियों में रहती है। उनका नाम किसी और से नहीं बल्कि ‘बाहुबली’ फेम प्रभास से जुड़ चुका है।

कहा तो यहां तक जाता है कि प्रभास ने असल में अनुष्का की शादी तक रुकवा दी थी। चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शेट्टी और प्रभास के इस किस्से के बारे में जानते हैं…

‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में साथ काम करने वाले प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरी थीं। प्रभास और अनुष्का का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने के बाद हर जगह बस दोनों के अफेयर की खबरें थी। लोग लगातार दावा कर रहे थे कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं।

क्या आप जानते हैं कि इस तरह की खबरों को प्रभास के द्वारा किए गए एक काम ने और तूल दी थी। वह और कुछ नहीं बल्कि यह था कि ‘बाहुबली’ के हीरो प्रभास ने असल जिंदगी में अनुष्का की शादी रुकवा दी थी। दरअसल, फिल्म के दौरान ही अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी। इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी।

प्रभास के अनुष्का शेट्टी की शादी रुकवाने जैसा कदम उठाने के पीछे प्यार नहीं बल्कि प्रोफेशनल कारण था। दरअसल, प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन वर्षों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। कहा जाता है कि जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का ‘बाहुबली’ फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।

फिल्म में दोनों के बीच दिखी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी। साथ ही ऐसी खबरें आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का सच में एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वह शादी करने वाले हैं। हालांकि कई मौकों पर दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और हमेशा ही रहेंगे। अभिनेत्री के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘सुपर’ से डेब्यू किया था।

इसके बाद वह ‘लक्ष्यम’, ‘शौर्यम’ जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं। अनुष्का ने फैंटेसी फिल्म ‘अरुंधति’ में भी डबल रोल निभाया था और इसमें उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया था। गौरतलब है, अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है लेकिन अभिनेत्री लोगों के बीच अपने फिल्मी नाम से ही मशहूर हैं। तेलुगू के अलावा तमिल फिल्मों जैसे ‘सिंगम’, ‘वानम’, ‘रुद्रमादेवी’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023