बलरामपुर में 90 साल की महिला से दुष्कर्म का प्रयास, तीन दिन बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, कहा- यकीन नहीं था वृद्धा दुष्कर्म का शिकार हो सकती है


बलरामपुर: जिले में लगातार दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही हैं। एक युवक ने 90 साल की महिला को हवस का शिकार बनाना चाहा लेकिन महिला उस शैतान के चंगुल से बच गयी। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में जब इस मामले की शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस को इस बात पर यकीन नहीं था। तीन दिन बाद आज इस मामले मंे एफआईआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला
विजय नगर चैकी क्षेत्र के गांव में रहने वाली 90 साल की पीड़िता के घर में 18 अक्टूबर को कार्यक्रम था। जहां आसपास के कई लोग शरीक हुए थे। अचानक घर की लाइट चली गयी और इसका फायदा उठाते हुए जगन बिगन (25) ने बुजुर्ग के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास भी किया। वृद्धा के शोर मचाने पर युवक भाग या। जब परिजन इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिसवालों ने उन्हंे लौटा दिया। जब दबाव बढ़ा तब तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज हो पायी।

पुलिस को यकीन नहीं था
जब इस मामले में टीआई विनोद पासवान से बाद की गयी तो उन्होंने कहा कि वृद्धा के परिजन दुष्कर्म प्रयास का रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे लेकिन घटना पर यकीन नहीं हो रहा था कि युवक वृद्धा से क्यों दुष्कर्म करेगा। परिजन के दबाव में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023