ACCIDENT| तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 12 आंगनबाड़ी महिलाओं समेत 13 की मौत, मौके पर ही सभी ने तोड़ दिया दम

ग्वालियर: दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी है। तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार अधिकांश लोगों की जान चली गयी। दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना पुरानी छावनी के गंगा मालनपुर की है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो बामोर से जा रही थी और बस ग्वालियर से आ रही थी। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया जा रहा है।

मृतकों में 12 महिलाएं और ऑटो चालक है। ये सभी महिलाएं आंगनबाड़ी में खाना बनाने का काम करती थी। काम खत्म कर ये दो ऑटो रिक्शा से वापस आ रही थी। एक ऑटो रास्त में खराब हो गया तो सभी दूसरे ऑटो में बैठ गयी थी और आगे बढ़ने पर वही ऑटो हादसे का शिकार हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम कर दिया। आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। पुलिस शवों को बाहर निकाल रही है और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023