Raipur | कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा- जो पाकिस्तान का दिया खाते हैं वो किसानों के आंदोलन के खिलाफ, BJP ने कहा…

रायपुर: केन्द्र के कृषि नीतियों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद का आहवान किया है। जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना समर्थन भी दिया है। सुबह से ही कांग्रेस नेता बंद को सफल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता आरपी सिंह ने विवादित बयान देकर सियासत को ही गर्मा दिया है।

प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने ट्वीट कर कहा है कि “जो हिंदुस्तान के अन्नदाताओं का दिया हुआ अनाज खाते हैं वो आंदोलन के साथ हैं और जो पाकिस्तान का दिया हुआ खाते हैं वो आंदोलन के खिलाफ हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति जो आज देश में है, उससे कांग्रेस के नेता वैचारिक संक्रमण से गुजर रहे हैं। जो इस आंदोलन में शामिल नहीं है उसे पाकिस्तानी कह रहे हैं, ये तो नशायुक्त बयान लग रहा है। अब ऐसे में कांग्रेस को जल्द से जल्द प्रदेश में शराबबंदी कर देनी चाहिए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023