Baloda Bazar | नहीं थम रहा गायों की मौत का सिलसिला, दो गांवों में करीब 40 गायों की मौत, सरपंच को दिया गया नोटिस

बलौदाबाजार: गायों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पलारी के ग्राम जारा गौठान में 30 और मस्तूरी के पचपेड़ी गौठान में 9 गायों की मौत हो गयी है। गायों की मौत के सिलसिले में तिल्दा और जांजगीर के सरपंच को नोटिस दिया गया है।

जारा गौठान में गायों की सड़ी हुई लाश मिली है। ऐसी जानकारी मिली है कि 4 दिन पहले ही गायों की मौत हो चुकी थी। कई गायों की लाश बाढ़ में बह गयी है। खुले आसमान में लगातार बारिश होने की वजह से ठंड के कारण गायों की मौत हो गयी है। गायों के लिए शेड की व्यवस्था भी नहीं की गयी थी।

वहीं पचपेड़ी गौठान में प्लास्टिक का तिरपाल लगाकर 19 गायों को ठूंसकर रखा गया था। गायांे के शव को मैदान में फेंक दिया गया। अब स्थानीय प्रशासन मामले की लिपापोती में जुट गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023