BALODA BAZAR | भाजपा कर्यकर्ता की हत्या से तनाव व्याप्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार: जिले के लोहिया नगर में शनिवार देर रात को भाजपा के कार्यकर्ता और विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भगवती यादव की चाक़ू मार कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद बलौदाबाजार में तनाव का माहौल व्यापत है। घटना में मृत यादव खुद हिस्ट्रीसीटर था। वह दो दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। जेल में भी यादव का विवाद किसी अन्य कैदी से हुआ था। घटना को कुल 6 युवकों ने अंजाम दिया है। जो नशेड़ी बताए गए है। ये सभी युवक लहिया नगर और रजा नगर के रहने वाल बताए जा रहे है।

मृतक- भगवती यादव

क्या है मामला

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने आगे बताया कि मृतक भगवती यादव एक हिस्ट्रीसीटर था एवं हत्या करने वाले युवकों से उसका पुराना विवाद था। इन युवको को भगवती यादव पहले भी कई बार पहले पीट चुका है। जिसके चलते अकसर विवाद की स्थिति बनती रहती थी। कल रात युवकों ने मिल कर धार दार हथियार से वार करते हुए भगवती यादव की हत्या कर दी। इसके बाद सभी युवकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कल रात से फ़ोर्स एवं चौकसी बढ़ा दी गई है।

बलौदाबाजार नगर को करवाया गया बंद


घटना के बाद शहर भाजपा अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के आह्वाहन पर बलौदाबाजार नगर को बंद करवाया गया है। घटना के बाद से भाजपा , बजरंगदल एवं विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों में रोष व्याप्त है। पुलिस द्वारा कर्रवाई किये जाने की मांग को लेकर सभी ने बलौदाबाजार बंद का आह्वाहन किया था। सभी कर्यकर्ता और सदस्य नगर को बंद कराने के लिए सुबह से निकल पड़े थे। इसके बाद बंद का व्यापक असर देखने को भी मिल रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023