BALODABAZAR | हेड काॅन्स्टेबल के बेटों ने मामूली विवाद पर की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में यूं पकड़ा

बलौदाबाजार: भाटापारा में मामूली विवाद के बाद हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और कुछ ही घंटों आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी सगे भाई हैं और उनके पिता ग्रामीण थाने में काॅन्स्टेबल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोटोपारा में गुरूवार की रात शराब पीने के बाद दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लोकनाथ बांधे और किशन बांधे ने आवेश में आकर जयसूर्या पर चाकू से हमला बोल दिया। दोनो भाईयों ने चाकू के इतने वार किए कि जयसूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत देखते हुए उसे रायपुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दोनो युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023