DHAMTARI | भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज, पीजी काॅलेज की प्राचार्य ने थाने में की शिकायत, ये लगाए आरोप

धमतरी: भाजपा युवा मोर्चा के 4 लोगों पर कोतवानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गयी है। उन पर क्लास रूम में बिना अनुमति के शासकीय कार्य में बाधाा डालने का आरोप है। इन युवाओं में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी का नाम भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार पीजी काॅलेज की प्राचार्य श्रीदेवी चैबे ने अपनी शिकायत में कहा है कि जिलाध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा, अविनाश दुबे और पुष्कर यादव बिना अनुमति के कक्षा में गए थे। यही नहीं उन्होंने कॉलेज परिसर में अवैधानिक रूप से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है। प्राचार्य की इस शिकायत के बाद भाजयुमो पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने चारों के खिलाफ क्लास रूम में बिना अनुमति के घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023