SPORTS | भूपेश बघेल चुने गए ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के लिए सही राम जाखर ने प्रतिद्वंदी को 44 वोटों से हराया

रायपुर: छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के लिए सीएम भूपेश बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान किया गया जिसमें स्वीमिंग संघ के सही राम जाखर ने विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हॉकी संघ से फिरोज अंसारी को 44 वोटों से हराया। सही राम जाखर को 52 वोट मिले, जबकि फिरोज अंसारी को महज 8 वोट ही मिले।

आपको बता दें कि ओलंपिक संघ के अन्य पदों के लिए निर्विरोध नाम चुन लिए गए थे। सिर्फ कोषाध्यक्ष पद के लिए ही मतदान किया गया है। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में हुए मतदान के बाद सबसे पहले ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम की घोषणा की गई। वहीं अन्य पदों के लिए भी पहले से तय नामों की घोषणा की गयी। संघ में पहली बार एसोसिएट और एग्जीक्यूटिव भी चुने गए हैं।

ओलंपिक संघ के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

अध्यक्ष- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
उपाध्क्ष- देवेंद्र यादव (हैंडबॉल), डॉ. ए. फरिश्ता (स्क्वैश), अखिल धगट (बैडमिंटन), बशीर अहमद खान (फेंसिंग), गजराज पगारिया (बिलियर्ड्स और स्नूकर), जीएस बामरा (एथलेटिक्स), कैलाश मुरारका (आर्चरी), शरद शुक्ला (टेबल टेनिस), विजय अग्रवाल (बिलियर्ड्स और स्नूकर), विनोद चंद्राकर (सीओए, महासमुंद)।
महासचिव- गुरुचरण सिंह होरा (सचिव, टेनिस)
सहसचिव- अभिजित मिश्रा (कयाकिंग-केनोइंग), अरुण द्विवेदी (जूडो), मनीष श्रीवास्तव (हॉकी), एनआर पराशर (सीओए, बस्तर), विजय कुमार अग्रवाल (लॉन बॉलिंग), डॉ. विष्णु श्रीवास्तव (स्क्वैश)।
कार्यकारिणी सदस्य- डॉ. आलोक दुबे (ट्रायथलॉन), अनिल पुसदकर (मॉर्डन पेंटाथलॉन), अयाज अहमद खान (रग्बी), जगन्नाथ यादव (रेसलिंग), जावेद अहमद खान (नेटबॉल), कमलजीत अरोड़ा (खो-खो), पीयूष भाटिया (स्की स्नोबोर्ड), राजेश जंघेल (वेटलिफ्टिंग), आरके श्रीवास्तव (रोइंग), शिव प्रसाद कापसे (बॉक्सिंग), ठाकुर आनंद मोहन सिंह (आर्चरी), वीआर चन्नावार (साइक्लिंग)।
विशेष आमंत्रित सदस्य-कुलदीप जुनेजा (टेबल टेनिस), सोनमणी बोरा (फेंसिंग) संजय पिल्लई (वुशू), आरिफ शेख (रोइंग), गिरीश देवांगन (फेंसिंग), हिमांशु द्विवेदी (साइक्लिंग), सलाम रिजवी (ताइक्वांडो), फैजल रिजवी (फेंसिंग),राजीव जैन (बास्केटबॉल), राजेंद्र प्रसाद (बॉक्सिंग), शबा अंजुम (हॉकी), दिनेश गोयल (टेनिस), गिरीश अग्रवाल (बैडमिंटन), अवतार जुनेजा (टेिनस)।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023