JAGDALPUR | किसानों का दाना-दाना धान खरीदे भूपेश सरकार, भाजपा सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ने तैयारः केदार कश्यप

गंगाजल की कसम और झूठे वादों से मुकरी किसान विरोधी सरकार – लोकेश कावड़िया

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय देवड़ा बाजार में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा, प्रदर्शन में प्रदेश की भूपेश सरकार को जमकर कोसा धान खरीदी समेत तमाम वादों को ढकोसला बताया।

सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता श्री केदार कशयप जी ने कहा कि किसानों के दाना दाना धान को सरकार खरीदे जनता से किये चुनावी वादे पूरे करें अन्यथा भाजपा सड़क से लेकर सदन तक कि लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है श्री कशयप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुये उनके घोषणा पत्र को याद दिलाया और धान खरीदी में जान बूझकर संकट खड़ी करने का आरोप लगाया।

भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कहा कि पिछले 15 सालों में किसानों को कभी भी बारदाना जैसी संकट नही हुआ प्रदेश सरकार के मैनेजमेंट और गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है 2500 के वादे आज तक किसानों को नही मिली किसान अपने उपज बेचने मंडियों का चक्कर काटने मजबूर है लेकिन सरकार कभी कैरम तो कभी गिली डंडा खेलने में व्यस्त हो गई है।

किसानों को छलने में कांग्रेस को महारथ हासिल है – दिनेश कश्यप
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेस के इतिहास को ही छलने और झूठ की राजनीति बताया भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जब चुनाव आती है तो कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं और झूठे वादे करती हैं सरकार भावनात्मक रूप से जनता को ठंगने का काम कर रही है लेकिन सरकार भावनाओं से नही चलेगी आम जनता किसानों त्रस्त है कांग्रेस के गलत नीतियों के कारण आगामी दिनों में भाजपा विधानसभा स्तर पर धरना देगी और किसानों को उनका हक दिलाने कटिबद्ध हैं

धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा, योगेन्द्र पांडे,श्रीधर ओझा, निर्देश दिवान,विजय पांडे, दिलीप पान्नीग्राही,फकीर कश्यप, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल ने भी सम्बोधित किया।एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सांखला ने किया।

ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, खितेश मौर्य,शेख असगर,तुलसीराम कश्यप, महेश कश्यप,नवरत्न पारख,प्रहलाद दीवान उमाकांत कश्यप,शेख सिराजुद्दीन,कुलेश कशयप, घनश्याम पाणिग्रही,तिरसिंग बघेल,भोलाराम,सुनील कश्यप,शेख सिद्दीक ,महेश,गुलाब, घनश्याम,पवन,अशोक राव,हीरा , महेंद्र पान्नीग्राही,नकुल भारती,सुदुराम , राजकुमार जायसवाल,सिजर दिवान,घस्सूराम,शीबू,बबलु बघेल,दीपक गुप्ता,रमेश दिवान, खेतेश्वर, गंभीर कश्यप, लुढ़का राम, रघुनाथ,लखमू, गयाराम,बोडंका राम , शंकर नाग ,बलदेव,मंगलू राम ,समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023