JAGDALPUR | अवैध गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की बडी कार्यवाही, 215 KG अवैध गांजा बरामद, 10 लाख से अधिक है कीमत

जगदलपुर: उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के उदेश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन उडीसा से छत्तीसगढ की ओर कर रहे हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक संदिग्ध ट्रक को रोककर चेक किया गया जिसमें 02 व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम मुनेश कुमार निवासी मथुरा एवं रोताश कुमार निवासी हरियाणा का होना बताया। जिनके ट्रक क्रमांक युपी-15-ईटी-2375 की तलाशी लेने पर वाहन में 215 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया।

आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी मुनेश कुमार एवं रोताश कुमार के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 215 किलोग्राम गांजा, ट्रक क्रमांक युपी-15-ईटी-2375, 02 नग मोबाईल एवं वाहन के कागजात जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 10,75,000/-रूपये आंकी गई है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023