BIG BREAKING | कसालपाड़ / सुकमा में बड़ा नक्सली हमला; पांच जवान शहीद – 15 घायल

रायपुर / सुकमा: जिले से एक बड़ी खबर आ रही है यहां कसालपाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने और 15 जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को रायपुर रिफर किया गया है। हालांकि यह खबर अपृष्ट सूत्रों के हवाले से आई है। खबर की अधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में करीब चार नक्सली भी मारे गये है। मुठभेड़ शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास हुई है ऐसा बताया जा रहा है।

इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी मीडिया से साझा नहीं कि गई है। स्थानीय लोग भी हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे है। लेकिन वो इतना जरूर कह रहे है कि हमले में दस से ज्यादा जवान घायल हुए है। खबरें है कि जवान शुक्रवार से जंगलों की और निकले हुए थे और वापसी के दौरान नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023