BIG BREAKING | बिलासपुर में भी मिले पॉजिटिव मरीज़ ; जानिए आंकड़ा कितना बड़ा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 नये मरीज मिले हैं। बिलासपुर में मिले सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेश से लौटे हैं। जानकारी के मुताबिक पॉजेटिव आये मरीजों में 4 तखतपुर और 1 मस्तूरी के रहने वाले हैं।

इन पांचों केसेस के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 115 पहुंच गयी है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 56 हो गयी है। प्रदेश में 59 मरीज स्वस्थ्य होकर अब अपने घरों में लौट चुके हैं।

आज एक ही दिन में सामने आए 14 नए मरीज

बुधवार शाम तक प्रदेश में कुल 14 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई. जिसमें बिलासपुर 5, रायगढ़ 3, बालोद 2, बलौदा बाजार 2, राजनांदगांव 1 और सरगुजा में 1 मरीज मिले हैं.

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023