BIG NEWS | कसालपाड़ में नक्सली हमला 17 जवान शहीद; सर्चिंग के दौरान मिलें शहीदों के शव

रायपुर: सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है यहा कसालपाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 17 जवानों के शहीद हो गए है। CIN news ने कल रात को ही अपृष्ट सूत्रों के हवाले से ख़बर दी थी कि इस मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं। लेकिन रात में कोई भी अफसर इसकी पुष्टि नही कर रहा था। इस बीच आज रविवार की दोपहर को आईजी सुंदरराज ने 17 जवानों के शाहिद होने की पुष्टि कर दी है। सर्चिंग में भेजे गए पुलिस पार्टी ने शहीद हुए 17 जवानों के शव बरामद कर लिए हैं।

गौरतलब है कि मुठभेड़ में करीब चार नक्सली भी मारे गए है। शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास हुई मुठभेड में जवान बुरी तरह फस गए थे।  जवान शुक्रवार से जंगलों की और निकले हुए थे और वापसी के दौरान नक्सलियों ने हमला किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023