BIJAPUR | नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़ में एक DRG जवान घायल, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर: नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगलोें में हुई है। घायल जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस के मुखबिरों ने नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना दी थी, जिसके बाद जवान सर्चिंग पर निकले थे। नक्सलियांे ने जवानों को देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों ओर से हो रही फायरिंग में जवान जिसका नाम लक्ष्मण बेड़जा है, उसके दाएं पैर में गोली लग गयी।

जानकारी के मुताबिक जवान को सुरक्षित निकालने के बाद जंगल में ही कैंप लगाकर उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं अन्य जवान जंगल में सर्च आॅपरेशन कर रहे हैं। मुठभेड़ के बारे में एसपी कमललोचन कश्यप ने पुष्टि करते हुए बताया है कि 28 जुलाई से नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे हैं, जिसके चलते उनकी गतिविधियां तेज हो रही हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले भी बीजापुर में ही जवानों ने नक्सली कैंप पर धावा बोला था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023