Bijapur | ग्रामीणों ने जवानों पर लगाए गंभीर आरोप, 4 घंटे तक बेदम मारते रहे पुलिसवाले, SP ने कहा-ग्रामीणों ने किया पथराव

बीजापुर: जवानों पर एक बार फिर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 15 साल के निर्दोष को नक्सली बताकर पुलिसवाले ले जा रहे थे। ग्रामीणों के विरोध करने पर 4 घंटे तक पीटा गया। जवानों ने महिलाओं को भी नहीं बक्क्षा। वहीं एसपी ने दावा किया है कि नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया गया है, ग्रामीणों के पत्थराव करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान सवानार गांव में सर्चिंग पर थे। मुकापारा के रहने वाले 15 साल के लखू पूनेम को पुलिस नक्सली बताकर साथ ले जाने लगे। पहले उसके पिता लक्खी पूनेम ने विरोध किया और समर्थन में जब गांव वाले आए तो सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक उनके साथ मारपीट की। जिसमें कई महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गयी हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि जवानों की पिटाई से हेमला गुटो का सिर फट गया। वहीं अन्य महिलाओं के भी हाथ, पैर और पीठ पर चोट आयी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जवान जब भी गश्त पर आते हैं वे किसी न किसी बात पर ग्रामीणों से मारपीट करते हैं।

वहीं इस बारे में बीजापुर एसपी कमल लोचन कश्यप ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि गश्त पर गए जवानों पर ग्रामीणों ने पथराव किया। पत्थर फेंककर जवानों के काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि मौके से एक नक्सली मिलिशिया कमांडर को भी गिरफ्तार किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023