BIRTHDAY SPECIAL | ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर को बनाते है महान

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी सुनील गावस्कर मुंबई में अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील गावस्कर को खुद सचिन तेंदुलकर अपना आदर्श मानते हैं।
गावस्कर ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो उन्हें महान बनता है। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी थे। जब भी रिटायर हुए तो उनके नाम 10122 रन टेस्ट रन का विश्व रिकॉर्ड था।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया तोहफा

सुनील गावस्कर को उनके जन्मदिन के मौके पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने तोहफा देते हुए वानखेड़े स्टेडियम में 2 स्थाई सीट रिजर्व करने का फैसला लिया है। इसके पहले भी ऐतिहासिक स्टेडियम वानखेड़े में गावस्कर और उनकी पत्नी के लिए रिजर्व सीटें थी।

पहली ही सीरीज में 774 रन

सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के के मैदान पर पहली ही सीरीज में 774 रन बनाए। यह पदार्पण टेस्ट सीरीज में आज भी सर्वाधिक रन का विश्व रिकॉर्ड है।

10000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर

टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी सुनील गावस्कर थे। गावस्कर जब रिटायर हुए तो उनके नाम 10122 रन थे, तब सर्वाधिक टेस्ट रन का विश्व रिकॉर्ड था। इसे बाद कुल 11 बल्लेबाज अब टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिसमें विश्व रिकॉर्ड भारत के ही सचिन तेंदुलकर के नाम है।

ब्रैडमैन का का विश्व रिकॉर्ड गावस्कर ने तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन का 29 टेस्ट शतक का विश्व रिकॉर्ड सुनील गावस्कर ने तोड़ा था। गावस्कर 34 शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाकर 1987 में रिटायर हुए थे। बाद में 2005 में उनका यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (51) ने तोड़ा, जिनके नाम अब भी सर्वाधिक टेस्ट शतक का विश्व रिकॉर्ड है। वैसे अब कुल पांच बल्लेबाज गावस्कर से ज्यादा टेस्ट शतक बना चुके हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023