Birthday Spl: कभी भूखे पेट सोने वाली काॅमेडी क्वीन भारती आज हैं करोड़ों की मालकिन, एक शो के लिए लेती हैं इतना मेहताना

नई दिल्ली: काॅमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। मनोरंजन जगत में महिला हास्य कलाकार में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली भारती सिंह टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। उनके साथ निभाया गया लल्ली और तितली भाभी का किरदार लोगों की जबां पर चढ़ा हुआ है। एक वक्त ऐसा भी था जब भारती सिंह का परिवार बेहद गरीबी में दिन काटा करता था और आज वह एक शो करने का लाखों रूपये चार्ज करती हैं। उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास जानकारियां आपके साथ साझा कर रहे हैं।

शूटिंग में चैंपियन हैं भारती

बचपन में ही पिता का साया सर से चले जाने के बाद मां ने बेहद गरीबी के माहौल में उनकी परवरिश की। एक साक्षात्कार में भारती ने कहा था कि वह अपने मां-बाप की अनचाही संतान थी। उनका बढ़ा हुआ वजन भी उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। गरीबी के कारण कई रातों तक उन्हें भूखे पेट भी सोना पड़ा है। 36 साल की भारती के बारे में शायद आपको यह बात पता न हो कि वह वह काॅलेज के दिनों में शूटिंग और तीरंदाजी की चैंपियन रह चुकी हैं। यही नहीं वह राष्टीय स्तर की खिलाड़ी के तौर पर भी खेल चुकी हैं। उन्होंने शूटिंग में गोल्ड मैडल भी मिल चुका है। भारती ने की डिग्री भी प्राप्त की है।

लाफ्टर शो से मिली पहचान

शुरू से ही हंसमुख भारती को 2005 में शुरू हुए ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से एक नई पहचान मिली। यहां वह शो की रनरअप बनी और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारती ने कई शो में होस्टभी काम किया और कपिल के शो में भी वह एक खास किरदार में। मिली जानकारी के अनुसार गरीबी के दिन देखने वाली भारती आज एक शो के करीब 25 से 30 लाख रुपये लेती हैं, यही नहीं लाइव इंवेट में आने के लिए करीब 15 लाख तक ले लेती हैं। उन्होंने अपने से 7 साल छोटे हर्ष लिंबाचिया से 2018 में शादी की और वो दोनों कई शो में एक साथ काम भी कर चुके हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023