RAIPUR | फेसबुक पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले बीजेपी नेता गिरफ्तार, दो साल पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

रायपुर: महिला के बार-बार मना करने के बावजूद फेसबुक पर आपत्तिजन वीडियो और फोटो वायरल करने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2018 का है लेकिन आरोपी नेता हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। मुखबिर की टीप पर जब पुलिस बार उसे अपने हिरासत में लेने मंे कामयाब हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नेता का नाम विवेक उर्फ मोनू भंडारी है। विवेक डोंगरगढ़ में भाजपा मंडल का महामंत्री है। पीड़िता ने 2018 में गुढियारी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि विवेक ने फेसबुक पर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर दिया था। वह विवेक को कई बार ऐसी हरकत करने से मना कर चुकी थी। बावजूद इसके विवेक ने लगातार फेसबुक में उसकी अश्लील फोटो डालना जारी रखा। जिसके बाद महिला ने गुढ़ियारी थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ धारा 509,67 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। दो बार पुलिस उसे गिरफ्तार करने डोंगरगढ़ गयी थी लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने तीसरी बार में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023