चार राज्यों बीजेपी जीत की ओर अग्रसर, लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय में जयकारों की गूंज, पंजाब में कई दिग्गज धराशायी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की जारी है। यूपी में भाजपा बड़े  बहुमत की ओर है वहीं सपा काफी पीछे रह गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिल गई है। वहीं हॉट सीट की बात करें तो फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य और जहूराबाद से ओपी राजभर पीछे चल रहे हैं। वहीं गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं।

अमृतसर पूर्व सीट पर जीवनजीत कौर आम आदमी प्रत्याशी चुनाव जीती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे नंबर पर रहे हैं। दूसरे नंबर पर विक्रम मजीठिया रहे। 

हार गए नवजोत सिंह सिद्धू

अमृतसर पूर्व सीट पर जीवनजीत कौर आम आदमी प्रत्याशी चुनाव जीती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे नंबर पर रहे हैं। दूसरे नंबर पर विक्रम मजीठिया रहे। 

पंजाब में चुनाव हार गए दिग्गज

पंजाब में इस बार कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हार गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आपनी सीट हार गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से हार गए हैं। इसके अलावा प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

यूपी में योगी की वापसी, जानें कितना है भाजपा और सपा के बीच अंतर

उत्तर प्रदेश में भाजपा 260 और सपा 138 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा एक ही सीट पर आगे हैं। कांग्रेस तीन सीटों पर आगे है। इस लिहाज से बसपा चौथे नंबर की पार्टी बन सकती है।  उत्तर प्रदेश में हरचंदपुर से राकेश सिंह भाजपा आगे हैं. राजबरेली से ेभाजपा की अदिति सिंह, सरेन से भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह, आगे चल रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023