RAIPUR | बीजेपी का मिशन 2023, 11 लोकसभा के लिए बनाए 11 प्रभारी, रमन के क्षेत्र में साय तो सरगुजा की कमान बृजमोहन को, यहां देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सत्ता हाथ से जाने के चार साल बाद अब भाजपा के बड़े नेता जमीन पर उतरेंगे। संगठन ने 11 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी तय कर यह कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है कि उन्हें हर विधानसभा तक जाना है। कार्यकर्ताओं से संवाद करना है। उनके बीच रात बिताना है। किसी सामान्य कार्यकर्ता के घर पर दोनों समय भोजन करना है।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, रेणुका सिंह, सरोज पांडेय, ननकीराम कंवर, बृजमोहन अग्रवाल के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भी एक-एक लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। जनवरी के पहले हफ्ते तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। खास बात यह है कि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल भी छत्तीसगढ़ में कैम्प कर ग्राउंड लेवल पर बैठकें कर रहे हैं।

क्या ये है 2023 के चुनाव की तैयारी

भाजपा ने जो कार्यक्रम तय किया है, उसे पढ़कर यही सवाल मन में आता है कि क्या यही 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी है? संगठन के नेताओं का कहना है कि यह ट्रेलर है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने जो रोडमैप बताया है, उसके मुताबिक दिग्गजों को भी बूथ और शक्ति केंद्रों तक जाना होगा। बड़े आंदोलन और धरना-प्रदर्शन पर पूरी ताकत झोंकने और फिर शांत बैठने के लिए अब मौका नहीं मिलेगा। संगठन के रणनीतिकारों का कहना है कि बूथ और शक्ति केंद्रों तक की गतिविधि नियमित रूप से चलेगी।

रमन के क्षेत्र में साय, सरोज के क्षेत्र में नेताम

संगठन ने 11 लोकसभा के लिए तीन से लेकर पांच नेताओं की टीम बनाई है। अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय की गई है। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सरोज पांडेय के क्षेत्र दुर्ग की जिम्मेदारी रामविचार नेताम को दी गई है। देखें, किसे कहां का प्रभारी बनाया गया

सरगुजा

बृजमोहन अग्रवाल

पुन्नूलाल मोहले

संजय श्रीवास्तव

उद्धेश्वरी पैकरा

रामसेवक पैकरा

रायगढ़

अरूण साव

रामसेवक पैकरा

यशवंत जैन

कोरबा

नारायण चंदेल

गोमती साय

अनुराग सिंहदेव

लखन देवांगन

महासमुंद

ननकीराम कंवर

मोहन मंडावी

सौरभ सिंह

सरला कोसरिया

बिलासपुर

डॉ. रमन सिंह

गुहाराम अजगले

विजय शर्मा

लखन साहू

जांजगीर-चांपा

सरोज पांडेय

सुनील सोनी

किरण देव

निर्मल सिन्हा

गौरीशंकर अग्रवाल

रायपुर

धरमलाल कौशिक

केदार कश्यप

चुन्नीलाल साहू

लक्ष्मी वर्मा

दुर्ग

रामविचार नेताम

अजय चंद्राकर

भूपेंद्र सवन्नी

राजनांदगांव

नंदकुमार साय

विजय बघेल

ओपी चौधरी

अभिषेक सिंह

मधुसूदन यादव

कांकेर

रेणुका सिंह

प्रेमप्रकाश पांडेय

चंदूलाल साहू

भरतलाल वर्मा

विक्रम उसेंडी

बस्तर

विष्णुदेव साय

शिवरतन शर्मा

संतोष पांडेय

महेश गागड़ा

लता उसेंडी

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023