RAIPUR | ब्वाॅयफ्रेंड ने नाबालिग युवती को धोखे से खिलायी नशीली टेबलेट, 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

रायपुर: 4 युवकों ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की को नशीली टेबलेट देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पता चला है कि एक आरोपी युवक पीड़िता का ब्वाॅयफ्रेंड था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुलिस बस्ती थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी पीड़िता बॉयफ्रेंड है। पीड़िता उसी के साथ घूमने निकली थी। उसने धोखे से किशोरी को नशीली टेबलेट खिला दी और उसके अपने घर लेकर चला गया। वहां आरोपी के 3 दोस्त पहले से ही मौजूद थे। सभी ने मिलकर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है लेकिन मुख्य आरोपी किशोरी का ब्वाॅयफ्रेंड फरार हो गया है।

पुरानीबस्ती थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (डीए), 363, 4, 366, 6 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी फरार है पर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023