भाजपा सांसद के बेटे को सरेराह मारी गोली, आरोपी ने कहा- उसने खुद पर चलवाई गोली, बतायी ये वजह

लखनऊ: भाजपा के सांसद कौशल किशोर के बेटे को सरेराह गोली मार दी गयी है। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। युवक की मां भाजपा की ही विधायक है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और युवक के परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक का नाम आयुष किशोर है और मंगलवार की रात जब वह छठे मिल पर पहुंचा था तो किसी ने दूर से गोली मार दी है।

इस मामले में पुलिस ने आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आदर्श ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चैकाने वाला खुलासा किया है। बकौल आदर्श उसके जीजा आयुष किशोर ने खुद ही अपने सीने पर गोली चलवाई है। आदर्श ने बताया कि आयुष पांच लोगों को फंसाना चाहता था इसलिए साजिश के तहत उसने खुद पर ही गोली चलवा दी। पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि है कि आयुष ने प्रेम विवाह किया है। वह अपने पिता से अलग रहता है और कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई। मामले की जांच की जा रही है। आयुष के ठीक होने के बाद ही इस मामले में ज्यादा खुलासा हो पाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023