पोर्न वीडियो दिखाकर पांचवी पत्नी ने कुर्सी से बांधे पति के हाथ-पैर, फिर बनाए शारीरिक संबंध और फिर रेत दिया गला, जानिए क्यों

नागपुर: वह अपने पति से काफी समय से अलग रह रही थी। अचानक वह पति से मिलने पहुंची। पहले उसे पोर्न वीडियो दिखाया। फिर उसे एक कुर्सी से बांधकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका मर्डर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 28 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मृतक की पांचवी बीवी थी।

मिली जानकारी के अनुसार पांचवी पत्नी पारिवारिक कलहों से तंग आकर घर और पति को छोड़कर चली गयी थी। 8 मार्च को लक्ष्मण मलिक अपने सिल्वर काॅम्प्लेक्स के फ्लैट में अकेले थे। तब उनकी पांचवी पत्नी स्वाति उनसे मिलने गयी। पहले उसने लक्ष्मण को पोर्न वीडियो दिखाए और फिर उसके हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। लक्ष्मण और स्वाति ने शारीरिक संबंध भी बनाया। उसके बाद स्वाति ने लक्ष्मण का गला चाकू से रेत दिया और फरार हो गयी।

9 मार्च को पुलिस को पता चला कि लक्ष्मण की हत्या हो गयी। जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो लक्ष्मण की पांच शादियों के बारे में पता चला। पुलिस ने सभी पत्नियों को पूछताछ के लिए बुलाया। पर स्वाति हर बार अपना बयान बदल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की और वह टूट गयी और पति के हत्या की बात कबूल कर ली।

स्वाति ने बताया कि लक्ष्मण से उसे तीन महीने का बच्चा है। हाल ही में लक्ष्मण रिटायर्ड हुए थे और पैसों को लेकर विवाद चला रहा है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि शायद इसी वजह से स्वाति ने लक्ष्मण की हत्या की होगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023