KANKER | CAF के जवान नाबालिग से किया बलात्कार, महिला सहयोगी को भी किया गया गिरफ्तार

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दुष्कर्म के आरोप में एक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान और एक सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर दुर्गुकोंदल थाने में धारा 376, 506, 34 तथा पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी जवान कांकेर जिले के भीरागांव CAF कैंप में पदस्थ है। 

दुर्गुकोंदल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता को वार्ड पंच सविता टांडिया ने बहला-फुसला कर अपने घर बुलाया। वहां सीएएफ जवान राजकुमार सिंह पहले से मौजूद था। सविता ने नाबालिग को सीएएफ जवान को सौंप दिया। आरोपी जवान ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को कुछ नहीं कहने की धमकी दी। सविता ने भी बच्ची को डराया। इस घटना के बाद नाबालिग गुमशुम रहने लगी। परिजनों ने इसका कारण पूछा तब इस मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने समाज के प्रमुख लोगों के साथ दुर्गुकोंदल थाना पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी राजकुमार सिंह व सविता टांडिया को गिरफ्तार किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023