RAIPUR | बिना मास्क लगाए घूम रहे कार चालक ने पुलिस को मारी टक्कर, घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में चल रहा इलाज

रायपुर: राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में बिना मास्क लगाए कार सवारों पर कार्रवाई कर रहे पुलिसकर्मियों को कार चालकों ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वह से थानेदार और कांस्टेबल दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार अम्लीडीह में एएसआई जगतपाल ठाकुर और सिपाही तरूण देशलहरे महिला नगर निगम कर्मचारियों के साथ कार्रवाई कर रहे थे। उन्होंने देखा कि सफेद रंग की कार में सवारों ने मास्क नहीं पहना है। उन्होंने कार को रूकने का इशारा किया जिस पर चालक ने रफ्तार धीमी कर दी।

वो साइड से निकलने की फिराक में थे और उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ी को रोकने बीच मंे आए एएसआई और सिपाही को टक्कर मारकर वो भागने लगे। जिस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रूकवा दिया। पुलिस ने कार जब्त किया और उसमें सवार लक्ष्मण साहू और यशवंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023