Janjgir | चैम्बर ऑफ काॅमर्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला, इस व्यक्ति पर जताया जा रहा शक

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ काॅमर्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बंसल पर जानलेवा हमला किया गया है। देर शाम एक युवक अचानक उनके सामने आया और डंडे से तबातोड़ पीटना शुरू कर दिया। उन्हें घायल अवस्था में बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमला सक्ती के आनंद अग्रवाल उर्फ रिक्की ने किया है। इसके पीछे वजह पुरानी रंजिश है। पुलिस अभी रिक्की के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023