CHAMBER ELECTION | जवाहर बाजार के व्यापारियों से मिले जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी, व्यापारियो ने चुनाव में साथ देने किया आश्वस्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव हेतु दावेदारों का सघन जनसम्पर्क जारी है। इसी कड़ी में आज जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमर पारवानी जवाहर बाजार के व्यापारियों के आमंत्रण व अनुरोध पर व्यापारियों से मिलने वहां पहुंचे। उन्होंने जवाहर बाजार में सभी दुकानदारों द्वारा दुकाने शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान सभी व्यापारियो ने अमर पारवानी जी को आश्वस्त किया कि चुनाव में सभी उनके साथ हैं क्योंकि जवाहर बाजार के व्यापारियो के व्यवस्थापन में अमर पारवानी की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने शासन व व्यापारियो के मध्य सेतु का काम करके व्यापारी हित में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया है। जिसके लिए सभी व्यापारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी के साथ विक्रम सिंहदेव तथा परमानंद जैन उपस्थित थे। इस दौरान जवाहर बाजार से अध्यक्ष सुभाष बजाज, राजेश विधानी, सुशील कृष्णानी, सुरेश जादवानी, अविनाश मेठानी, गिरधारी लाल सचदेव, अरुण राव, महेश मेठानी, लवी रहेजा, जग्गू गुड़वानी, अशोक डेम्बानी, आकाश हिंदुजा, दीपक रोहरा, अशोक चावला आदि उपस्थित थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023