Korba | चरित्र संदेह में फिर गई एक महिला की जान, पति पर हत्या का शक

कोरबा: उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, अक्सर इस बात को लेकर दोनों मंे विवाद होता था। बीती रात भी इस बात को लेकर जोरदार बहस हुई और सुबह पत्नी की लाश खून से लथपथ बिस्तर में पायी गयी। मामला कोरबा के रामपुर चैकी क्षेत्र के पोड़ी बहार बस्ती का है।

मिली जानकारी के अनुसार पत्नी की हत्या का शक पति पर जा रहा है। मृतक महिला का नाम पुष्पा श्रीवास (35 वर्ष) बताया जा रहा है। हत्या के बाद जब पुलिस घर पहुंची तो बस्तीवासियों ने बताया कि पुष्पा का पति उस पर शक करता था और रात में उनके घर से झगड़े की आवाजें आ रही हैं। पुलिस ने पति पर हत्या का संदेह जतालते हुए उसे हिरासत मंे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023