CHHATTISGARH : राज्योत्सव के मौके पर रायपुर आएंगे राहुल गांधी, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- उन्होंने आमंत्रण पर सहमति दी

रायपुर: शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार से वापस लौटे। वे बिहार चुनाव में प्रचार के लिए पटना गए हुए थे। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को निमंत्रण दिया गया है 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के लिए उन्होंने अपनी सहमति दी है।

बिहार पर उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बहुत गुस्से में हैं कोविड-19 के समय जो लाखों लोग वापस लौटे उनके लिए कोई इंतजाम नहीं था, बाढ़ आई उसमें भी कोई सहायता नहीं मिली, वहां कृषि कानून का विरोध भी नजर आ रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023