Chhattisgarh News | सचिन पायलट की प्रेस वार्ता ; बोले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नहीं पड़ेगा फर्क

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर के राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मीडिया संबोधन के पहले पायलट ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ब्रोसर का विमोचन किया। इसके बाद चर्चा में उन्होंने मुखर होकर केंद्र की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।

राम मंदिर को लेकर सचिन पायलट ने कहा, राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ेगा। किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि राम मंदिर हमारा है। भाजपा को भी यह नहीं सोचना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जिन राज्यो में चुनाव हुए है, वहां मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस चुनाव लड़ती है। अब आगे के चुनाव में इंडिया अलाइंस सीट को लेकर फैसला करेगी। हम छत्तीसगढ़ में इतिहास बदलने आये हैं। केंद्र में भाजपा सरकार के 10 साल हो गए है। जनता के सामने उनकी असलियत आ चुकी है।

भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य 10 सालों से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की असलियतों को उजागर करना है। हम सब जानते है दबाव की राजनीति हो रही है। केंद्र सरकार ने एजेंसियों का दुरुपयोग करके बीते 10 सालों में लोकतंत्र को खोखला किया है। प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम लोगों की आवाज को उठाएं।
आने वाले समय मे हम केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023