RAIPUR | CM भूपेश बघेल दिल्ली हुए रवाना, सोनिया गांधी से इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली रवाना हुए हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मरवाही विधानसभा उप चुनाव, मंडल- निगम के नामों पर चर्चा हो सकती है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के देहांत के बाद मरवाही सीट खाली हो गयी है। वहां उप-चुनाव 28 अक्टूबर को होना है। अभी तक कांग्रेस ने अपनी ओर से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने अपनी पार्टी की ओर से खुद लड़ने की घोषणा कर दी है। भूपेश बघेल और सोनिया गांधी की इस मीटिंग में हो सकता है किसी के नाम पर विचार किया जाए।

वहीं दूसरी ओर निगम मंडलों की दूसरी सूची तैयार होने के बाद तीन घंटे की बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। फाइनल लिस्ट लेकर सीएम गए हुए हैं, सोनिया गांधी से चर्चा करने के बाद लिस्ट को भी जारी किया जा सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023