Jagdalpur | CM भूपेश बघेल ने मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद, मुरिया दरबार में पहनी पगड़ी, आज 562.77 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

जगदलपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगलपुर पहुंचकर सबसे पहले मां दंतेश्वरी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वह सिरहासार पहुंचे और बस्तर दशहरा के दौरान होने वाले मुरिया दरबार मंे शामिल हुए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आज लालबाग मंे झीरम शहीद स्मारक की आधारशिला रखेंगे।

अपने दौरे मंे सीएम बस्तर क्षेत्र के लोगों को 562.77 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इसमें 158 कार्यों का लोकार्पण और 224 कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

ये हैं सीएम के मुख्य कार्यक्रम

82235 हितग्राहियों को 512 लाख रुपए से अधिक के हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया जाएगा।
बस्तर जिले में 3515.94 करोड़ रुपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104.48 करोड़ से अधिक राशि के 31 कार्यों का भूमिपूजन।
दंतेवाड़ा के लिए 161.60 करोड़ रुपए से अधिक के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण और 107.32 करोड़ रुपए से अधिक के 125 कार्यों का भूमिपूजन।
कांकेर जिले के लिए 69.33 करोड़ रुपए से अधिक के 33 कार्य।
कोंडागांव जिले के लिए 35.72 करोड़ रुपए से अधिक के 18 कार्य।
सुकमा जिले के लिए 39.26 करोड़ रुपए से अधिक के 15 कार्य।
नारायणपुर जिले के लिए 4.39 करोड़ रुपए से अधिक के एक विकास कार्य का भूमिपूजन।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023