RAIPUR | मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर CM भूपेश बघेल ने दिया बयान, कहा- बजट सत्र के बाद होगा विचार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के बाद इस पर विचार करेंगे। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव है। आगरा और मेरठ में चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। उसी के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। सीएम ने उत्तर प्रदेश ने कांग्रेस पार्टी कई लोगों के छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने पर कहा कि चुनाव के समय यह सब होता रहता है। सीएम ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि 7 साल में गुजरात मॉडल फेल हो गया है। अब देश में केवल छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही।

एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने कवर्धा झंडा मामले में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय के फरार मामले में कहा कि उन्हें राजभवन जाने के बजाय कोर्ट में जाना चाहिए। कोर्ट में जाने में उन्हें क्या दिक्कत है। उत्तर प्रदेश चुनाव में कई कांग्रेसियों के पार्टी छोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ये सब चलता है। भाजपा के लोग कहीं जा रहे हैं। सपा के लोग कहीं जा रहे है। चुनाव के समय आया राम गया राम सब चलता है। जो लोग गए हैं उन्हें शुभकामनाएं…। भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ मॉडल को फेल बताए जाने पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि धान खरीदी, वनोपज खरीदी और धान बोनस के साथ ही गोधन न्याय योजना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसीलिए देश के दूसरे प्रांतों के किसान आंदोलन कर रहे हैं। 7 साल में गुजरात मॉडल फेल हो गया है। अब केवल छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही।

भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि बजट सत्र हो जाए। इसके बाद इसे भी करेंगे। सीएम के इस बयान के बाद कई नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। बताया जाता है कि कुछ सीनियर विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, वहीं कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। मंत्रिमंडल में फेरबदल में रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग के विधायकों को मौका मिल सकता है। इधर सीएम ने यह भी कहा कि धान के समर्थन मूल्य और बोनस की मांग को लेकर दूसरे राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार की तरह कीमत तय करने की मांग कर रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023