CORONA | कोरोना विस्फोट के बाद इस जिले का कलेक्ट्रेट 72 घंटों के लिए बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी की रिपोर्ट आ चुकी है पाॅजीटिव

गरियाबंद: कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला कलेक्ट्रेट को 72 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। इस सबंध में कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने आदेश भी जारी कर दिया है। अपने आदेश में उन्होंने लिखा है कि जिला गरियाबंद कलेक्ट्रेट कार्यालय में काम करने वाले 8 कर्मचारियों के नोवेल कोरोना वायरस के धनात्मक पाए जाने के कारण कार्यालय कलक्टर जिला गरियाबंद में आगामी 72 घंटों के लिए समस्त गतिविधियों को स्थगित किया जाता है।

आपको बता दें कि शनिवार 5 सितंबर को 8 अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गयी थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023