RAIPUR | खैरागढ़ उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने की प्रत्याशी की घोषणा, जानिए किस पर जताया भरोसा

रायपुर: खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। यशोदा वर्मा पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रही है। वहीं अब उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है।

इस तारीख को होगा चुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक 24 मार्च नामांकन का आखिरी दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को होगी। 28 मार्च तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 16 अप्रैल को मतगणना होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधान सभा सीट विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांच विधायकों में से एक खैरागढ़ से देवव्रत सिंह भी थे। चार नवंबर 2021 को उनका 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक देवव्रत सिंह ने रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 1995 में कांग्रेस के टिकट पर वह पहली बार विधायक बने थे। 2007 में उन्होंने राजनांदांव संसदीय सीट जीती थी।

देवव्रत सिंह को 2018 में 61,516 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के कोमल जंघेल को 870 वोटों से हराया था। इस सीट से तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गिरवर जांघेल थे, जिन्हें 31,811 वोट मिले थे। वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो देवव्रत सिंह को 36.7 फीसदी वोट मिले थे, वहीं कोमल जांघेल को 36.2 फीसदी वोट मिले थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023